MP WEATHER : आज इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

cg weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर भारत में हो रहे बदलाव के चलते मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today 17 Feb 2022) में भी बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 17 फरवरी 2022 को मौसम के सामान्यतौर पर शुष्क रहने की संभावना जताई है वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ बनने के चलते कहीं कहीं हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारों के आसार जताये हैं।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। रीवा एवं शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि शेष संभागों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस नौगांव एवं रीवा में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में जितनी गिरावट, चांदी में उतना ही उछाल, जानिए बाजार का हाल

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक 17 फरवरी को एक तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के चलते फिर पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात बढ़कर दक्षिणी गुजरात पर सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है और वातावरण में नमी आने लगी है।

ये भी पढ़ें – Weather Alert : 11 राज्यों में अगले 5 दिन में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, IMD का अलर्ट

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश और गरज – चमक के साथ बौछारें पद सकती हैं। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews