छात्र से MBBS परीक्षा पास कराने मांगी रिश्वत, मेडिकल कॉलेज के HOD गिरफ्तार

छात्र से MBBS परीक्षा पास कराने मांगी रिश्वत, मेडिकल कॉलेज के HOD गिरफ्तार

भोपाल। प्रदेश में जहां शाशन प्रशासन ने भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसना शुरू किया है। वहीं पुलिस द्वारा इनकी धरपकड़ भी जारी है। इसी बीच राजधानी भोपाल से एक मामला सामने आया है। जहां गांधी मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉक्टर मुरली लालवानी को पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लालवानी अपने विभाग के ही विद्यार्थियों से परीक्षा पास कराने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे।

दरअसल गांधी मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मुरली लालवानी पर 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। उनके ही विभाग के छात्रों ने लोकायुक्त में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा गया था कि लालवानी छात्रों को एमबीबीएस परीक्षा में पास कराने के लिए रिश्वत की बड़ी मांग कर रहे थे। वहीं रिश्वत ना देने पर वह छात्रों को फेल करने की धमकी दे रहे थे। लालवानी द्वारा छात्रों को एम.डी. फाईनल ईयर पास करने के एवज में और पोस्ट मोर्टम लीगल वर्क के लिए 1.5 लाख रुपए की मांग की गई थी। इसकी पहली किस्त 40000 रुपए लेते वह लोकायुक्त की टीम के हत्थे चढ़ गए।

बता दें कि छात्रों की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के निर्देशन में लोकायुक्त की टीम ने सोमवार 11:30 बजे जीएमसी भोपाल के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग पर छापेमारी की। जहां योजना के तहत छात्रों को उन्हें रिश्वत की पहली किस्त देने के लिए भेजा गया। जब लालवानी छात्रों से रिश्वत की रकम ले रहे थे तभी लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम में वीके सिंह, मनोज पटवा, संजय शुक्ला, नीलम पटवा, आरक्षक अरुण गोयल, हेमेंद्र पाल, मनमोहन साहू सहित कुल 12 लोग शामिल थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews