प्रेम प्रसंग के चलते उपनिरीक्षक ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी

girl-commit-suicide-in-bhopal

उज्जैन

उज्जैन में एक उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद की कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 31 साल के दीपक वैद्य ने बीती रात लगभग 11 बजे के बाद अपना कमरा अन्दर से बंद कर खुद को गोली मार ली।

शुरूआती जांच में सामने आया है कि उकसा 9 साल से एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, वो उससे शादी करना चाहता था लेकिन लड़की ने कहीं और शादी कर ली। आरक्षक की भी शादी अभी 19 मई को होने वाली थी लेकिन वो काफी परेशान चल रहा था। उसके साथियों ने उसे समझाया भी था लेकिन वो अपनी मानसिक स्थिति से उबर नहीं पाया। फिलहाल थाना माधवनगर में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews