Commonwealth Games 2022 : पैरा पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने जीता भारत के लिए ऐतहासिक गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2022 : पैरा पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने जीता भारत के लिए ऐतहासिक गोल्ड मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारत के पैरा पॉवरलिफ्टर सुधीर ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया और इतना ही नहीं उन्होंने कुल 134.5 अंकों के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड भी बनाया। सुधीर ने अपने पहले प्रयास में 208 किग्रा भार उठाया और फिर 212 किग्रा के अपने दूसरे भार के साथ बढ़त बना ली।

एशियाई पैरा खेलों के ब्रॉन्ज मेडल विजेता 27 वर्षीय सुधीर पोलियो के प्रभाव के कारण विकलांग हैं। उन्होंने चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का पैरा खेलों में भारत का मेडल टैली में खाता खोला।

इस स्पर्धा का 133.6 अंकों के साथ नाइजीरिया के इकेचुकु क्रिस्टियन ओबिचुकु ने सिल्वर, जबकि स्कॉटलैंड के मिकी यूल ने 130.9 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

इससे पहले सुधीर ने जून में दक्षिण कोरिया में विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग एशिया-ओशिनिया ओपन चैंपियनशिप में 214 किग्रा की सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट के साथ पुरुषों के 88 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

सोनीपत में 2013 में पावरलिफ्टिंग शुरू करने वाले सुधीर ने अगले साल होने वाले हांग्जो 2022 एशियाई पैरा खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया है। सुधीर ने गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुष हैवीवेट वर्ग में पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत का छठा स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने 134.5 अंक बनाए और पूरे प्रतियोगिता में नेतृत्व किया, एक नया खेल रिकॉर्ड स्थापित किया। इस जीत के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के छह गोल्ड मेडल हो गए हैं और वह पदक तालिका में सातवें स्थान पर है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews