Suicide: “सुशांत की तरह मर जाउंगी” ये कहकर युवती ने लगा ली फांसी

suicide

सागर।

बॉलीवुड एक्टर(bollywood actor) सुशांत सिंह राजपूत के ख़ुदकुशी पूरा देश सन्न है। एक तरफ जहाँ लोग इस घटना को भुला नहीं पा रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ देश में कई जगह लोगों के आत्महत्या(suicide) करने की खबर सामने आई है। इसी बीच अब मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के सागर(sagar) जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिसमें सागर में एक युवती ने आत्महत्या कर लिया है। हलाकि आत्महत्या के कारन का पता नहीं चल पाया है। लेकिन युवती के भाई ने बताया कि वो मरने से पहले बार बार यही कह रही थी कि वो सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) की तरह जान दे देगी।

दरअसल मामला सागर ज़िले के खुरई का है जहाँ 20 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक आत्महत्या से पहले वो अपने भाभी से ये कह रही थी कि वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह मर जाएगी। लेकिन भाभी को क्या पता था कि वो युवती सच बोल रही थी। युवती के भाई ने बताया कि थोड़ी देर बाद जब घर के सभी लोग अपने अपने कामों में व्यस्त हो गए।  युवती छत पर पहुंची और खुद को फांसी लगा ली काफी देर बाद घर के लोग उसे ढूंढ़ने लगे तो वो नहीं मिली।छत पर देखा तो वो फांसी पर लटकी मिली जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिवार वालों को नहीं पता की उसने ऐसा क्यों किया।

इधर सूचन मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने पंचनामा बनाकर शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि पांच दिन पहले बॉलीवुड
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगा ली थी। जिसके बाद से देश के लोग सदमें में हैं वहीँ कई लोगों ने सदमें से अपनी जान दे दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews