सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री का दावा- उपचुनाव से पहले “महाराज” देंगे कांग्रेस को बड़ा झटका

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री का दावा- उपचुनाव से पहले “महाराज” देंगे कांग्रेस को बड़ा झटका

ग्वालियर। अतुल सक्सेना।
मध्यप्रदेश (madhypradesh) में उपचुनाव (by election) की तारीखों से पहले सियासी पारा उछाल मार रहा है। नेताओं का पार्टी छोड़ना और दूसरी पार्टी को जॉइन करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भाजपा(bjp) ग्वालियर चंबल अंचल (gwalior chambal anchal) में कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री (scindia suppoters former minister) का दावा है कि जुलाई के पहले सप्ताह में “महाराज” की मौजूदगी में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा जॉइन करेंगे।

24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों में से ग्वालियर चंबल संभाग की 16 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों की नजर है। दोनों पार्टियां अपनी अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एक दूसरे के यहाँ सेंध लगा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी अब ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है। सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में “महाराज” अंचल के दौरे पर आयेंगे और इस दौरान हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आयेंगे। तोमर ने दावा किया कि ग्वालियर चंबल संभाग के करीब 15 हजार कार्यकर्ता “महाराज” के सामने भाजपा की सदस्यता लेंगे। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा, बस नेता एक दूसरे को ऊपर नीचे कर रहे हैं। भाजपा की विकास को लेकर रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के लोग पार्टी छोड़ रहे हैं और “महाराज” के साथ आ रहे हैं। सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनने और प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल पर प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ये पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। “महाराज” राजनीति पद के लिए नहीं जन सेवा के लिए करते हैं। हम सब भी जन सेवक हैं हम अपना काम कर रहे हैं। बाकी काम पार्टी को करना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews