दर्दनाक हादसे में 18 मजदूरों की मौत, ट्रक ने रौंदा, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

Indore

Scene of a car crash

सूरत, डेस्क रिपोर्ट गुजरात के सूरत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जिसमें फुटपाथ पर सो रहे करीब 18 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सारे मजदूर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के थे।

दरअसल मंगलवार तड़के सुबह फुटपाथ पर सो रहे इन 18 मजदूरों को तेजी से आती हुई एक ट्रक ने रौंद दिया है। जिसमें से 13 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि गन्ने से लदे एक ट्रैक्टर के साथ ट्रक की भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद ट्रक संचालक ने संतुलन खो दिया और ट्रक सीधे फुटपाथ पर चढ गई। फुटपाथ सो रहे 18 लोगों को कुचलती हुई ट्रक आगे बढ़ गई। जिससे 13 लोगों ने मौके पार ही दम तोड दिया।

Read More: MP School: 8वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बड़ा मौका, बोर्ड परीक्षा में मिलेगा लाभ

दर्दनाक हादसे में हुए मजदूरों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी शोक जताया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए मजदूरों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इधर मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने मजदूरों की मौत पर शोक जताया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews