कांग्रेस का शिवराज पर तंज- सरकार चला रहें या “मजदुर मारो मिशन”

कांग्रेस का शिवराज पर तंज- सरकार चला रहें या “मजदुर मारो मिशन”

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में सत्ता परिवर्तन के बाद से कांग्रेस(congress) शिवराज सरकार(shivraj government) पर लगातार आक्रामक हो रही है कबि शराब, कभी किसान, कभी नीतियों तो कभी कांग्रेस से बीजेपी(bjp) में शमिल हुए विधायकों पर कांग्रेस शिवराज सरकार को घेरती आई है। इसी बीच कांग्रेस ने विदिशा में एक किसान पर पुलिसवाले कि बेरहम पिटाई पर अब शिवराज सरकार को निशाने पर लिया है। एमपी कांग्रेस(mp congress) ने ट्वीट(tweet) करते हुए पूछा है कि शिवराज सरकार चला रहे हैं या” मजदुर मारो मिशन”

दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्वीट में कहा है कि शिवराज के गृह क्षेत्र में पुलिस बर्बरता सामने आई है। जहाँ गरीब मज़दूर पार पुलिसवाले हैवान की तरह टूट पड़े हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के क्षेत्र विदिशा के थाना सिरोंज में एक गरीब मज़दूर की पुलिस पिटाई की ये तस्वीरें विचलित और आक्रोशित करती है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान से सवाल करते हुए पूछा है कि सीएम शिवराज सरकार चला रहे है या “मज़दूर मारो मिशन”।

बता दें कि विदिशा के थाना सिरोंज में एक गरीब मज़दूर की पुलिस ने बेहद बेरहमी से पिटाई की है।वहीं उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कोरोना को भाजपा की देन बताते हुए लिखा है कि 3 से 12मार्च जब दुनिया में कोरोना से हाहाकार हो रहा था, बीजेपी 22 विधायक लेकर बैंगलोर गई थी। 13 से 19मार्च जब स्कूल, सिनेमा, मॉल सब बंद थे, बीजेपी की फ़्लोर टेस्ट की माँग।20 से 23मार्च जब महामारी में सरकार गिराई।शिवराज मुख्यमंत्री बने और मार्च 24 जब मिशन पूरा हुआ।फिर लॉकडाउन शुरू किया गया।

https://twitter.com/INCMP/status/1269548842061611013?s=20

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews