राहुल के ट्वीट का असर, कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम, करेगी कोरोना पीड़ितों की मदद

कांग्रेस

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (Corona) पीड़ितों की मदद के लिए अब कांग्रेस (Congress) सामने आई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने एक कंट्रोल रूम (Control Room) गठित किया है।  ये कंट्रोल रूम (Control Room) प्रदेश कमेटियों (PCC) से समन्वय कर जरूरतमंद कोरोना मरीज को मदद पहुंचाएगा।  कंट्रोल रूम (Control Room) की जिम्मेदारी चार वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है।  गौरतलब है कि रविवार को सुबह ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक ट्वीट कर कांग्रेस नेताओं से राजनीति के काम छोड़कर जनहित के काम करने की अपील की थी।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ट्वीट का कांग्रेस में तत्काल असर दिखाई दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार सुबह ट्वीट कर लिखा था “सिस्टम’ फ़ेल है इसलिए ये जनहित की बात करना ज़रूरी है: इस संकट में देश को ज़िम्मेदार नागरिकों की ज़रूरत है। अपने कांग्रेस साथियों से मेरा अनुरोध है कि सारे राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ़ जन सहायता करें, हर तरह से देशवासियों का दुख दूर करें।

ये भी पढ़ें – कोरोना काल में निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के इस ट्वीट के बाद शाम होते होते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भावनाओं को अमली जामा पहना दिया और एक कंट्रोल रूम (Control Room) गठित कर दिया। कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी चार वरिष्ठ सदस्यों को सौंपी गई है।  ये हैं मनीष चतरथ, डॉ अजय कुमार, गुरदीप सिंह सप्पल और प्रवक्ता पवन खेड़ा।  कंट्रोल रूम प्रदेश कांग्रेस कमेटियों से समन्वय स्थापित करेगा और जरूररत मंद कोरोना पीड़ितों तक मदद पहुंचाएगा।

ये भी पढ़ें – 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाई, 104 वर्ष की आयु में खुद को कोरोना से आजाद किया

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews