बिजली बिल का मुद्दा गरमाया, विधायक ने ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी

बिजली बिल का मुद्दा गरमाया, विधायक ने ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी

दमोह।गणेश अग्रवाल

दमोह में बिजली बिलों का बढ़ता हुआ ग्राफ अब सरकार के लिए परेशानी का सबब बनने वाला है. क्योंकि कांग्रेस के दमोह विधायक द्वारा आगामी दिनों में बिजली बिलों को लेकर के बड़ा आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी गई है. वहीं विधायक का कहना है कि किसी का कनेक्शन काटा गया तो वे स्वयं बिजली का कनेक्शन जोड़ने के लिए आगे आ जाएंगे.

दमोह विधायक राहुल सिंह लोधी ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि लोगों के बिजली बिलों में आ रहे भारी भरकम मामलों को नहीं रोका गया तो वे अपने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बड़े आंदोलन को अंजाम देने मजबूर हो जाएंगे. यहां तक कि विधायक कहते हैं कि यदि बिजली के कनेक्शन काटे गए तो वे स्वयं बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए उन स्थानों पर जाएंगे.

दरअसल दमोह विधायक राहुल सिंह द्वारा इन दिनों बिजली बिलों में आ रही बिजली विभाग की मनमानी के विरोध में विधायक सहित कांग्रेस पार्टी के लोग लामबंद हो गए हैं. लोगों का कहना है कि गरीब और मिडिल क्लास के लोगों का हजारों रुपए का बिल यह साबित करता है कि शिवराज सरकार जनता का हित नहीं देख रही. वहीं विधायक सहित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने आगामी दिनों में राज्यसभा चुनाव होने के बाद बड़े आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews