ल्यूपिन कंपनी ने सरकार को भेंट की चार मशीनें, अधिक सैंपल जांच करने में होगी आसानी

ल्यूपिन कंपनी ने सरकार को भेंट की चार मशीनें, अधिक सैंपल जांच करने में होगी आसानी

भोपाल/रायसेन मंडीदीप।दिनेश यादव

कोरोना महामारी(corona pandemic) के खिलाफ लड़ाई में दवा निर्माता कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड(lupine limited) द्वारा मध्यप्रदेश सरकार(madhya pradesh) के स्वास्थ्य विभाग की मांग पर तत्काल तीन दिवस में अत्याधुनिक चार मशीनें जोकि कोरोना समेत कई बीमारियों की जांच एवं एक्सट्रेक्टर मशीनों की उपलब्धता मेडिकल कॉलेज जबलपुर(medical college jabalpur), रतलाम(ratlam), ग्वालियर(gwalior) और एम्स भोपाल(AIIMS bhopal) को प्रदान कराई गई। जिसमें मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में इंस्टॉल करके जांच शुरू कर दिया गया है। इस मशीन के उपयोग से प्रदेश के इन महत्वपूर्ण मेडिकल संस्थानों में अधिक से अधिक सैंपल की जांच होने में मदद मिलेगी। इस दौरान कंपनी के कारपोरेट डायरेक्टर के आर गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी में ल्यूपिन लिमिटेड सरकार के साथ पूरी तत्परता से सत्रीहित है। और वह अधिक से अधिक स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए मदद कर रही है जिससे सरकारी विभागों की कार्य क्षमता अधिक आसानी से बढ़ेगी।

इसी के साथ वरिष्ठ उपाध्याय एवं साइट हेड केसी शर्मा के मार्गदर्शन में और वरिष्ठ प्रबंधक अनिल वर्गीज के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन जिसमें जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक सीएमएचओ एसडीएम नगर पालिका प्रशासन महिला बाल विकास विभाग आदि के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मार्क्स सैनिटाइजर हैंड ग्लव्स आदि सामग्री का निरंतर वितरण जो कि महामारी के बचाव के लिए कार्य करने वालों को सुरक्षित रखती है। उपरोक्त कार्यालयों की सैनिटाइजेशन भी कराया गया है एवं इसके साथ साथ केसी शर्मा के आदेश अनुसार गरीब दिव्यांग एवं बेसहारा लोगों को राशन किट की व्यवस्था भी कराई गई है। इस कठिन परिस्थिति में ल्यूपिन लिमिटेड द्वारा यथा संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उपरोक्त मशीनों को ल्यूपिन लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराए जाने पर मेडिकल कालेज एवं एम्स जैसे संस्थानों के डॉक्टर वैभव मिश्रा डॉक्टर प्रदीप आदि प्रमुख डाक्टरों के द्वारा ल्यूपिन कंपनी की सराहना की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews