सरकार का अगला टारगेट अब गुटखा माफिया, गृहमंत्री बोले, सभी माफिया को ढूंढ-ढूंढ कर खत्म करेंगे

सरकार का अगला टारगेट अब गुटखा माफिया, गृहमंत्री बोले, सभी माफिया को ढूंढ-ढूंढ कर खत्म करेंगे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में अलग अलग माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है| सरकार (Government) का अगला टारगेट अब गुटखा माफिया (Gutkha Mafia) है| गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि हर प्रकार के माफिया को सरकार नेस्तनाबूद कर देगी। सरकार का अगला टारगेट गुटखा माफिया है।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर पुलिस प्रशासन की ड्रग माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही की सराहना की है। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा है कि शीघ्र ही सरकार गुटखा माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि हमने अब तक जो कहा, वो करके दिखाया है। हमारी सरकार बनने के बाद भू-माफियाओं के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही जारी है। ड्रग माफियाओं के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अगला नम्बर गुटखा माफियाओं का है।

गृहमंत्री ने कहा सरकार कार्यवाही करने में कतई भी पीछे नहीं हटेगी। हरेक माफिया को ढूंढ-ढूंढ कर खत्म किया जायेगा। प्रदेश में कायम शांति का राज बनाये रखने के साथ ही सुखी और समृद्ध आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने के मार्ग में आने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews