ऐसे स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षकों पर गिर सकती है गाज, राज्य शासन ने तैयार कराई लिस्ट

ऐसे स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षकों पर गिर सकती है गाज, राज्य शासन ने तैयार कराई लिस्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में अब शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए शिवराज सरकार(Shivraj government) बड़ा कदम उठाने जा रही है।जहां विद्यार्थियों के रिजल्ट में पिछड़ने वाले स्कूल(Schools falling behind students’ results) एवं उनके प्राचार्य और शिक्षकों पर बड़ी गाज गिर सकती है। शिवराज सरकार ऐसे स्कूल को चिन्हित कर उनके प्राचार्य व शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय ले सकती है

जानकारी के मुताबिक लोक शिक्षण संचालनालय(Directorate of public education) ने ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार की है जो लगातार रिजल्ट में पिछड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षक विद्यार्थियों पर उचित ध्यान नहीं दे रहे हैं जिनकी वजह से अब उन पर सरकार बड़ी गाज गिराने की तैयारी में है।जहाँ ऐसे स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है। इसके लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है साथ ही संयुक्त संचालक(Joint director) और जिला शिक्षा अधिकारी(District Education Officer) से रिपोर्ट की भी मांग की गई है। वहीं अब तक मिली रिपोर्ट में 56 स्कूलों की सूची तैयार की गई है। यह ऐसे स्कूलों की लिस्ट है। जहां रिजल्ट 30 फ़ीसदी से कम आया है। अब उन पर शिवराज सरकार कार्रवाई कर सकती हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 10वीं एवं 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। एक तरफ जहां प्रदेश के कई बच्चों ने अच्छा नाम कमाया है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे स्कूल भी हैं जिसके रिजल्ट फीसदी लगातार गिरती जा रही है। ऐसे माना जा रहा है कि ऐसे स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक बच्चों पर उचित ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। जिसके बाद अब राज्य शासन उन पर कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews