MP के इस आईएफएस अधिकारी को राज्य शासन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

आईएफएस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 1987 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी आईएफएस IFS सुरेन्द्र सिंह राजपूत को मप्र की शिवराज सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य शासन ने राजपूत को मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण- रेरा (Madhya Pradesh Real Estate Regulatory Authority-RERA) का सदस्य बनाया है।इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।

यह भी पढ़े…Corona Alert: 8 मार्च से MP के इन जिलों में लग सकता है नाइट कर्फ्यू, CM ने दिए संकेत

राज्य शासन द्वारा आईएफएस सुरेन्द्र सिंह राजपूत(Surendra Singh Rajput)  को मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। सुरेन्द्र सिंह सिंह का कार्यकाल 5 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इसमें से जो पहले हो, के लिए होगा। उन्हें सदस्य के रूप में पुनर्नियुक्ति की पात्रता नहीं होगी।वर्तमान में राजपूत प्रधान मुख्य वन संरक्षक और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ भोपाल के पद पर पदस्थ है।

यह भी पढ़े.. MP School : छात्रों के लिए खुशखबरी, 31 मार्च तक कर सकते है आवेदन

खास बात ये है कि दो दिन पहले ही 1984 बैच के IAS और मध्य प्रदेश प्रशासन अकादमी के महानिदेशक पद से 31 मार्च को रिटायर होने वाले एपी श्रीवास्तव (AP Shrivastava) को मध्य प्रदेश रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी (RERA) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan)  की सहमति मिलने के बाद इस संबंध में निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग (Urban administration department) की तरफ से जारी कर दिया गया है।वे आईएएस अफसर एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यसचिव अंटोनी डिसा (Antony Disa) की जगह लेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews