इंतजार खत्म: 17 मई के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, CM शिवराज ने दिए संकेत

SHIVRAJ SINGH

भोपाल।
कोरोना संकटकाल(Corona crisis) के बीच एक बार फिर शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj cabinet expansion) की अटकलें तेज हो चली है।खबर है कि लॉक डाउन थ्री(Lock down three) खत्म होते ही मंत्रिमंडल का बड़े स्तर पर विस्तार किया जाएगा।इस बात के खुद मुख्यमंत्री शिवराज(Chief Minister Shivraj) ने एक निजी चैनल से चर्चा के दौरान संकेत दिए है। सीएम शिवराज सिंह का कहना है कि वे इस संबंध में लगातार पार्टी आलाकमान के संपर्क में हैं, 17 मई के बाद मंत्रिमंडल का स्वरूप बड़ा हो जाएगा।

दरअसल, कोरोना संकट के बीच 21 अप्रैल को मध्य प्रदेश में सरकार (governmeny) बनाने के 29 दिन बाद प्रदेश की चौथी बार कमान संभालने वाले सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) के मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। यह मंत्रिमंडल छोटा था और इसमें पांच मंत्रियों को शामिल किया गया था। अब तीसरे लॉक डाउन की समय सीमा समाप्त होने वाली है और चर्चा है कि लॉकडाउन 4 (lockdown 4) की शुरूआत में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत मिले। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए हैं कि 17 मई के बाद वो अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। वे लगातार पार्टी हाईकमान के संपर्क में हैं। 17 तारीख के बाद इस पर केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन से चर्चा की जाएगी और उसके बाद विस्तार होगा

संभावना है कि मंत्रिमंडल में 22 से 24 मंत्री हो सकते हैं। इनमें सिंधिया समर्थकों को स्थान मिलने की प्रबल संभावना है, तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को पहले ही मंत्री बनाया जा चुका है।वही मंत्रिमंडल में सिंधिया समर्थकों के साथ भाजपा के बड़े नेताओं को भी जगह मिल सकती है। कई बीजेपी नेताओं के शामिल होने की भी चर्चा है, जिसमें गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, संजय पाठक, अरविंद भदौरिया और जगदीश देवडा जैसे कई नाम शामिल है।  बताया जा रहा है कि मंत्री पद के लिए नामों पर अंतिम फैसला होने के बाद सूची दिल्ली भेजी जाएगी। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद विस्तार किया जाएगा। अभी विस्तार की तारीख घोषित नहीं की गई है।

बता दे कि 230 सदस्यीय विधानसभा में सदस्यों की संख्या के लिहाज से मंत्रिमंडल में 15 फीसदी यानी 35 सदस्य ही हो सकते हैं, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। शिवराज समेत अब कैबिनेट में 6 सदस्य हैं। 28 विधायकों को बाद में मंत्री बनाया जा सकता है। फिलहाल मंत्रिमंडल में पांच कैबिनेट मंत्री है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews