कांग्रेस के Speak India में मजदूरों ने कहा..नही मिली शासन से अभी तक कोई मदद

कांग्रेस के Speak India में मजदूरों ने कहा..नही मिली शासन से अभी तक कोई मदद

नीमच।श्याम जाटव

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी व मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के आदेशानुसार नीमच कांग्रेस जनो द्वारा कांग्रेस पार्टी के स्पीक इंडिया लाइव कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूरों,गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवार के नागरिकों ने मोबाईल पर लाईव चर्चा में कहा कि 2 माह से अधिक समय के लॉकडाऊन में सरकार द्वारा किसी प्रकार की अभी तक कोई सहायता नही मिली। 5 किलों चावल व 500 रुपये में घर नही चलता।

इस कार्यक्रम के नेतृत्व कर्ता कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता उमरावसिंह गुर्जर,कार्यवाहक जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजीव पगारिया,नीमच शहर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कालरा, जिला महामंत्री ओम शर्मा,युवा कांग्रेस नीमच विधानसभा अध्यक्ष हरगोविंद दीवान,कांग्रेस नेता अशोक पाटीदार,ग्वालटोली सेक्टर अध्यक्ष अशोक सुराह,नंदकिशोर यादव सहित अन्य कांग्रेस जनो ने किया। कांग्रेसजनों ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित व परेशान नागरिकों को तुरंत 10000 रुपये दिये जायें

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews