25 जून के बाद पटरी पर दौड़ सकती है ये ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा लाभ

mp rail news

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में कोरोना(corona) के मामले और अनलॉक 1.0(unlock 1.0) के शुरू होने के बाद अब धीरे धीरे शहरों को व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अब भोपाल रेल मंडल(Bhopal Railway Division) ने ट्रेनों का प्रस्ताव जोन को भेजा है। इन ट्रेनों में रेवांचल(Revanchal) की मांग ज्यादा है। वहीं शताब्दी(shatabdi) और ओवर नाईट एक्सप्रेस(over night express) ट्रेनों को भी इसमें शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि 25 जून के बाद से राज्य में इन ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा सकता है।

दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रेवांचल एक्सप्रेस को चलाने की पूरी तैयारी है। इस ट्रेन के लिए दो कोचों के समूह की आवश्यकता होती है। भोपाल रेल मंडल ने इस ट्रेन का एक रैक तैयार भी कर लिया है। वहीं जबलपुर जोन(jabalpur zone) के रेलवे सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली(new delhi) से हबीबगंज(habibganj) के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस प्रीमियम ट्रेन(premium train) है। यह कम समय में एक से दूसरे शहर में पहुंचाती है। इसलिए इस ट्रेन की मांग भी रेलवे बोर्ड से की गई है। जबकि जबलपुर से भोपाल के रास्ते इंदौर के बीच चलने वाली ओवरनाइट की भी मांग है।

बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के बावजूद लोगों के आवागमन दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।ऐसी स्थिति में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ज्यादा ट्रेनों की मांग की जा रही है। वहीं इन चुनिंदा ट्रेनों में अनुकूल ट्रेनों का चुनाव किया जा रहा है। हालाकि है तभी संभव होगा जब रेलवे बोर्ड इन ट्रेनों के परिचालन की मंजूरी देता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews