चोरी की नियत से घर में घुसे चोर, किया हमला, युवक की मौत

चोरी की नियत से घर में घुसे चोर, किया हमला, युवक की मौत

मुरैना।संजय दीक्षित

पोरसा थाना क्षेत्र के दुर्गादास की गढ़ी किराइन्च में बीती रात चोरों ने घर मे घुस कर युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया ।जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं मृतक के भाई ने बताया कि प्रदीप और उसकी पत्नी बच्चों सहित खाना खा पीकर सोने के लिए चले गए थे।

तभी थोड़ी देर बाद कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी तो कमरे में जाकर देखा तो एक व्यक्ति प्रदीप के गर्दन और छाती में चाकुओं से वार कर रहा था और शेष चार व्यक्ति दीवाल फांदकर भाग गए।सभी लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।उसने अपना नाम धर्मवीर पुत्र रघुवीर सखवार नि बरेह का होना बताया है।

आक्रोश ग्रामीणों ने पुलिस ने तहसील के सामने चक्काजाम कर दिया था।पुलिस ने मौके पर जाकर परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया गया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, नकबजनी का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews