इस सरकार ने पत्रकारों को माना कोरोना वारियर्स, मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवर

इस सरकार ने पत्रकारों को माना कोरोना वारियर्स, मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों की तरह ही कोरोना काल में फ्रंट लाइन में करने पत्रकारों को ओडिशा सरकार ने कोरोना वारियर्स (Corona Warriors) घोषित किया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (CM Naveen Patnaik) ने पत्रकारों को कोरोना वारियर्स (Corona Warriors) की श्रेणी में शामिल करने की घोषणा की है।  इसके साथ ही पत्रकारों को 2 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा कवर की  भी घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें – एमपी के इस जिले में 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू, यहां पढ़े क्या रहेगा खुला और बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक  (CM Naveen Patnaik)की तरफ से कहा गया है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री की तरफ से कामकाजी पत्रकारों को कोरोना वारियर्स (Corona Warriors) घोषित किया है।  उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में काम करने वाले पत्रकार बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।  पत्रकार कोरोना से सम्बंधित मुद्दों पर समाचार प्रदान कर लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे कोरोना के खिलाफ युद्द में बड़ा सहयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – जबलपुर- कोरोना से स्टाफ नर्स की मौत, नर्सेस एसोसिशन ने की 55 लाख मुआवजे की मांग

ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि इस फैसले से राज्य के 6944 कामकाजी पत्रकारों को फायदा होगा।  इन सभी कामकाजी पत्रकारों को गोपबंधु संभादिका स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया गया है जिससे इन्हें 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews