इस IAS को मिली डिंडौरी कलेक्टर की जिम्मेदारी, आदेश जारी

IAS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी को शिवराज सरकार (Shivraj Government) द्वार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस रत्नाकर झा (IAS Ratnakar Jha) को डिंडौरी कलेक्टर (Dindori Collector) बनाया गया है।वे बी कार्तिकेयन (B Karthikeyan) की जगह लेंगे।

यह भी पढ़े… IPS Transfer : मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादलें, यहां देखें लिस्ट

वर्तमान में झा उप सचिव, वाणिज्यक कर विभाग, मध्यप्रदेश शासन (Deputy Secretary, Commercial Tax Department, Government of Madhya Pradesh) में पदस्थ है।इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है। झा पहले कई पदों पर रह चुके है। वे भोपाल के अपर कलेक्टर और सड़क विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक जैसे पदों पर भी सेवाएं दे चुके है।

दरअसल, बीते दिनों मुरैना (Morena) में जहरीली शराब कांड मामले में हुई मौते के बाद मुरैना कलेक्टर (Morena Collector) अनुराग वर्मा का तबादला कर दिया गया था, उनकी जगह डिंडोरी कलेक्टर बी कार्तिकेयन (B Karthikeyan) को मुरैना जिले का नया कलेक्टर (Morena Collector) बनाया गया था, जिसके चलते डिंडौरी में कलेक्टर का पद खाली हो गया था, इसके बाद रत्नाकर झा को डिंडौरी कलेक्टर बनाया गया है।इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

IAS

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews