TI Viral Audio: पूर्वमंत्री ने DIG को पत्र लिखकर की कारवाई की मांग

गोविंद सिंह

भिंड।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में उपचुनाव(by-election) से पूर्व उठे कई तरह के विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश की सियासी गलियों में ऑडियो-वीडियो वायरल(audio video viral) होने की खबर आम हो गई है। इसी बीच भिंड जिले से टीआई(TI) राजकुमार शर्मा का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसके ऊपर उठा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। भिंड के टीआई राजकुमार शर्मा द्वारा ऑडियो में बीजेपी(BJP) के कई दिग्गज नेताओं को लेकर टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद अब पूर्व मंत्री गोविंद सिंह(Govind singh) ने डीआईजी(DIG) को पत्र लिखकर सख्त कारवाई की मांग की है।

दरअसल भिंड के टीआई राजकुमार शर्मा के तथाकथित ऑडियो में नेताओं के नाम शामिल किए जाने एवं अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने डीजीपी को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही सिंधिया समर्थकों ने भी एसपी को पत्र लिखकर इस वायरल ऑडियो पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

बता दें कि मध्यप्रदेश के भिंड जिले के थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का एक वायरल ऑडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जिसमें थाना प्रभारी किसी अनजान शख्स से बात करते सुनाई दे रहा है। वहीं थाना प्रभारी पुलिस विभाग में हो ट्रांसफर को लेकर राजनेताओं की राजनीति पर टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं। अपने ऑडियो में उन्होंने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित बीजेपी के बड़े दिग्गज नेताओं के नाम पर टिप्पणी की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews