टीकमगढ़: मृतक युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पत्नी समेत 4 अन्य भी संक्रमित

टीकमगढ़: मृतक युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पत्नी समेत 4 अन्य भी संक्रमित

टीकमगढ़।आमिर खान। कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की संख्या टीकमगढ़ में लगातार बढ़ती जा रही है। अब टीकमगढ़ में संक्रमित मरीजों में एक स्टाफ नर्स और एंबुलेंस चालक भी शामिल हो गए हैं। आज बीएमसी सागर से आई रिपोर्ट में चार और संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में एक मृत युवक और उसकी पत्नी भी शामिल है।

टीकमगढ़ जिले के पलेरा के रजपुरा गांव की रहने वाला एक युवक और उसकी पत्नी दिल्ली से वापिस लौटे थे। इन पति पत्नी में से कल पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद इसे सागर बीएमसी इलाज के लिए भेजा गया था। यहां इलाज के दौरान ही इसकी मौत हो गई थी। इस मृतक युवक और उसकी पत्नी का सेंपल लेने के बाद आज इनकी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि यह दोनों पति पत्नी कोरोना संक्रमित है। इसी तरह स्टाफ नर्स और एंबुलेंस चालक की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री पुरानी कोरोना पॉजिटिव निकली महिला से जुड़ी है। बीते दिनों पलेरा के ही एक गांव कि प्रसूता महिला कोरोना पॉजिटिव निकली थी। इसी महिला के संपर्क में स्टाफ नर्स और एंबुलेंस चालक आया था। इन दोनों के सेंपल लेकर भेजे गया थे, जिसके बाद सागर मेडिकल कॉलेज ने इन दोनों की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। इन सब सबको मिलाकर कुछ चार नई रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। टीकमगढ़ जिले में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews