Tikamgarh: युवा मोर्चा ने किया राशन एवं मास्क वितरण

Tikamgarh: युवा मोर्चा ने किया राशन एवं मास्क वितरण

टीकमगढ़। आमिर खान।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में कई स्थानों पर राशन सामग्री एवं मास्क वितरण किये । इस मौके पर टीकमगढ़ में स्टेट बैंक चैराहा, जवाहर चैराहा पर मास्क वितरण एवं नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में कई वार्डों एवं ग्रामों में राशन सामग्री वितरण की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना एवं निवाड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष अखलेश अयाची एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेेतृत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुये।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डाॅ. राहुल तिवारी ने बताया कि इस कोरोना महामारी के समय युवा मोर्चा कार्यकर्ता आमजनमानस ससससकी सेवा कार्य में लगे हैं एवं प्रवासी मजदूरों की सेवा कार्य किये जा रहे हैं। इस मौके पर अमित नुनाजी, अखलेश अयाची, डाॅ. राहुल तिवारी, अभिषेक खरे, मनोज देवलिया, रामजी नायक महामंत्री, राघवेन्द्र सिंह बुन्देला, बृज तिवारी, रोहित वैशाखिया, मुन्ना साहू, शिवा बाल्मीकि, विपिन सोनी, इस्माइन खांन, गौरव समेले, अनुराग शर्मा, गोलू अग्निहोत्री, अंकित तोमर, पवन पाण्डेय, सलिल जैन, प्रफुल्ल द्विवेदी, पियूष रिछारिया, गोरव बिदुआ, कपिल महाराज, मुंची दांगी, रोहित खटीक, प्रियांक चतुर्वेदी, कपिल यादव सहित कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर सेवा कार्य किये ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews