आज भारत पहुंचेंगे तीन Rafale,बढ़ेगी भारत की ताकत, दुश्मनों को मिलेगी कड़ी टक्कर

आज भारत पहुंचेंगे तीन Rafale,बढ़ेगी भारत की ताकत, दुश्मनों को मिलेगी कड़ी टक्कर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अत्याधुनिक लड़ाकू विमान  राफेल (Rafale) के अपने बेड़े में शामिल कर और ताकतवर बन चुकी भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) अपनी सैन्य ताकत में लगातार इजाफा कर रहा है। जानकारी के मुताबिक तीन और राफेल (Rafale) लड़ाकू विमान आज फ्रांस से भारत पहुँचने वाले हैं ,इनके शाम तक अम्बाला एयरबेस पर उतरने की उम्मीद है। खास बात ये है कि ये तीनों राफेल (Rafale) विमान फ़्रांस से उड़कर सीधे भारत में अम्बाला एयरबेस पर ही उतरेंगे, इस दौरना इनकी हवा में ही रिफ्यूलिंग होगी।

ये भी पढ़ें – MP: कोरोना को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन, इन नियमों में हुए बदलाव

केंद्र को मोदी सरकार लगातार भारत की सैन्य शक्ति को और ताकतवर बनाकर दुश्मन देश चीन और पाकिस्तान को ये अहसास करा रहा है कि भारत से दुश्मनी अब तुम्हें भारी पड़ेगी। लगातार कई बार चीन की सेना को पीछे धकेलने वाली और पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को धूल चटाने वाली भारतीय सैन्य शक्ति में दुनिया का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान (Rafale) राफेल शामिल होने के बाद इसकी ताकत कई गुना बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें – Lockdown को लेकर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, मध्यम मार्ग खोज रही सरकार

गौरतलब है कि भारत ने फ्रांस से 36 राफेल (Rafale) विमान खरीदने की डील की है। 11 राफेल (Rafale)  विमान पहले भारत आ चुके हैं , 3 राफेल (Rafale) विमान आने वाले हैं इस तरह भारत में राफेल (Rafale) विमानों की संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक 5 और राफेल (Rafale) विमान अप्रैल अंत तक भारत आ जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews