
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पीसी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची (Akane Yamaguchi) को 21-13, 22-20 से हरा दिया है। इसी के साथ पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल मे स्थान पक्का कर लिया है।अब भारत गोल्ड मेडल के करीब पहुंच गया है।
यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: 4 सिस्टम एक्टिव, मप्र के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
पीवी सिंधु ने पहला गेम सिर्फ 23 मिनट में 21-13 से जीता।दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरा गेम 33 मिनट तक चला, जिसमें जापान की यामागुची ने वापसी कर मैच को तीसरे गेम तक ले जाने की भरपूर कोशिश की पर वो नाकाम रहीं और ये गेम 22-20 से गंवा दिया। इस तरह 56 मिनट तक चले मुकाबले में पीवी सिंधु ने यामागुची को मात दे दी।
अब पीवी सिंधु को अब सेमीफाइनल में थाईलैंड की रत्नाचोक और चीनी ताइपे की ताई त्जु यिंग के मुकाबले के विजेता से भिड़ना होगा। सिंधु के लिए चीनी ताइपे खिलाड़ी से भिड़ना टफ माना जा रहा है, क्योंकि उनके खिलाफ उनकी जीत और हार का आंकड़ा उनके फेवर में नहीं है, पीवी सिंधु ने जहां 5 मैच जीते हैं वहीं ताई त्जु यिंग ने भारतीय शटलर के खिलाफ 13 मैच जीते हैं।
यह भी पढ़े.. MP Open Board Exams: 17 अगस्त से शुरू होंगी 5वीं-8वीं की परीक्षा, यहां देखें टाईम टेबल
आपको बता दे कि आज का दिन भारत के लिए गौरव का रहा है। इससे पहले दिन की शुरुआत भारत के लिए बहुत शानदार रही, जहां बॉक्सिंग में भारत (India) की लवलीना बोरगोहेन (lovlina borgohain)ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करके भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

