पर्यटन मामलों के लिये पर्यटन केबिनेट पुनर्गठित, इन मंत्रियों को किया शामिल

पर्यटन मामलों के लिये पर्यटन केबिनेट पुनर्गठित, इन मंत्रियों को किया शामिल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राज्य शासन द्वारा पूर्व में गठित पर्यटन मामलों के लिये मंत्रि-परिषद समिति (पर्यटन केबिनेट) का पुनर्गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj SIngh CHauhan) होंगे। प्रमुख सचिव, पर्यटन इस समिति के भार-साधक सचिव होंगे।

समिति में लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव, वन मंत्री कुँवर विजय शाह, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, आदिम-जाति कल्याण एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया और पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर सदस्य होंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews