Trains : शताब्दी एक्सप्रेस समेत मध्यप्रदेश से चलेंगी यह ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

mp train news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। त्यौहारों से पहले पटरी पर फिर ट्रेने दौड़ती नजर आएंगी। दीपावली और छट पूजा (Deepawali and Chhat Puja) से पहले प्रदेशवासियों (Madhya Pradesh) को रेलवे (Railway) ने बड़ी राहत दी है। रेलवे बोर्ड ने 17 अक्टूबर से शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) को चलाने के लिए मंजूरी दे दी है, नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली इस ट्रेन की आज बुधवार 14 अक्टूबर से रिजर्वेशन (Reservation) शुरू हो जाएंगे।

इतना ही नही 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 5 जोड़ी अन्य स्पेशल ट्रेनें (Special trains) भी चलाई जाएंगी, हालांकि किराए में इजाफा किया जा रहा है। इस बार यात्रियों से सामान्य की अपेक्षा 10 से 30 फीसदी ज्यादा किराया वसूला जाएगा, अधिक जानकारी यात्री टिकट काउंटर से पता कर सकेंगे, इन ट्रेनों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई।रेलवे बोर्ड (Railway board) ने इंदौर से राजेंद्रनगर टर्मिनल (पटना) के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने को भी मंजूरी दे दी है। 17 अक्टूबर से यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

यह स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी। हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को पटना के लिए ट्रेन चलाई जाएगी। 15 से 25 अक्टूबर तक अप-डाउन की 16 ट्रेनें और चलेंगी। ये भोपाल, हबीबगंज, इटारसी व संत हिरदाराम नगर स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इसके बावजूद मुंबई, प्रयागराज, हावड़ा, कानपुर जैसे दूसरे रेल मार्गों पर चलने वाली ट्रेनों में नवंबर 2020 तक वेटिंग हैं।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ये गाडियां

गाड़ी संख्या 02961/02962 मुंबई सेंट्रल-इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल अवंतिका एक्सप्रेस का संचालन पहले की तरह प्रतिदिन किया जाएगा। इस ट्रेन का बोरीवली, वापी, वलसाढ़, नवसारी, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, गोधरा, दाहोद, मेघनगर, थांदला रोड, बामनिया, रतलाम, खाचरौद, नागदा, उज्जैन एवं देवास स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 09305/09306 डॉ. आंबेडकर नगर-कामाख्या-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल एक्सप्रेस का साप्ताहिक संचालन किया जाएगा।

स्पेशल एक्सप्रेस 17-18 अक्टूबर से

गाड़ी संख्या 09305 डॉ. आंबेडकर नगर- कामाख्या स्पेशल एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से एवं गाड़ी संख्या 09306 कामाख्या-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से शुरू होगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, ललितपुर, झांसी, ओरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, समस्तीपुर, हाजीपुर, बरौनी,, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाइगुड़ी, बिन्नागुड़ी, हासिमारा, अलीपुरद्वार, कोकराझार एवं न्यू बोंगाईगांव स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

इस महीने चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

  •  हजरत निजामुद्दीन – पुणे एसी दुरंतो एक्सप्रेस स्पेशल
  • नई दिल्ली – कालका शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल
  • नई दिल्ली – देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल
  • श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस स्पेशल
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हरिद्वार, (द्वि साप्ताहिक) एसी स्पेशल (02171) 15 अक्टूबर से रात 8.30 बजे।
  • – डा. आंबेडकर नगर कामाख्या स्पेशल एक्सप्रेस ( 09305), 15 अक्टूबर से
  • कामाख्या- डा. आंबेडकर नगर स्पेशल एक्सप्रेस (09306) 18 अक्टूबर
  • हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (द्वि साप्ताहिक) एसी स्पेशल एक्सप्रेस (02172), 16 अक्टूबर । शाम 6.30 बजे हरिद्वार से अगले दिन सुबह करीब 10.30 बजे भोपाल स्टेशन पर पहुंचेगी।
  • वलसाढ़-पुरी स्पेशल एक्सप्रेस (09209) 15 अक्टूबर से तो पुरी-वलसाढ़ स्पेशल एक्सप्रेस (09210) 18 अक्टूबर से चलेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews