Transfer: PHE में चीफ इंजीनियर्स सहित SE, EE, AE के तबादले, पदस्थापना आदेश जारी,देखें लिस्ट

शासन ने निर्देशित किया है कि ट्रांसफर किये गए अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त किया जाए और वे 7 दिनों में नई पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण कर शासन को सूचित करें । 
Transfer

Transfer

मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है, विभागीय स्तर पर बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों कोइधर से उधर किया जा रहा है, तबादलों की निर्धारित गाइड लाइन 30 मई में चार दिन शेष हैं इसलिए तबादला आदेशों में ह्गती पकड़ी हुई है।

चीफ इंजीनियर, SE, EE, AE के तबादले  

इसी क्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग यानि PHE ने अपने यहाँ बड़े स्तर पर सर्जरी की है, विभाग ने चीफ इंजीनियर, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री सहित उप यंत्रियों और कर्मचारियों के अलग अलग तबादला आदेश जारी किये हैं।

Transfer List में 54 अधिकारियों के नाम 

तबादलों की एक सूची में 54 अधिकारियों के नाम है जिनमें मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री,कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्रियों के नाम शामिल हैं इसमें मुख्य रूप से सिविल ब्रांच के अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews