
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है कभी IPS अधिकारियों के तबादलों (Transfer) के आदेश जारी होते हैं तो कभी IAS अधिकारियों के तबादलों (IAS officers transfers) के आदेश जारी होते हैं। अब पंचायत चुनाव से पहले राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने दो IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है।
इकबाल सिंह बैस के हस्ताक्षर से जारी आदेश में 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्रीकांत बनोठ और 2009 बैच की ही भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। यहाँ देखें लिस्ट।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →


