दर्दनाक घटना: डूबने से 2 युवकों की मौत, एक की तलाश जारी

दर्दनाक घटना: डूबने से 2 युवकों की मौत, एक की तलाश जारी

रायसेन।दिनेश यादव

भोपाल में फैले कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नर्मदा नदी में डूबने से दो नवयुवक की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा इनमें से दो युवकों के शव बरामद कर ली गई है जबकि एक की खोज अभी भी जारी है।

दरअसल मामला रायसेन के देवरी थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार को नर्मदा नदी में डूबने से दो नवयुवक की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा बताइए जानकारी के मुताबिक तीनों युवक नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे थे। नहाते नहाते वो नदी के गहरे पानी में पहुंच गए। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतक में एक की उम्र 18 वर्ष तथा दूसरे की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। इन दोनों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किंतु एक युवक की तलाश अभी भी जारी है। वहीं पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews