सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से 2 बाइक सवार मजदूरों की मौत, 1 की हालत गंभीर

accident in itarsi

भिंड।

मजदूरों के हादसे के लगातार आ रहे मामले के बीच भिंड से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।जहाँ एक आयशर ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचल दिया है। जिसमें 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मजदूर कोजिला अस्पतालमे भर्ती करवाया गया है। घटना के सारे दृश्य सीसीटीवी में कैद होगये हैं। जिसके आधार परपोलिस ने जांच शुरू की है।

दरअसल तीन युवक भिंड के लहार रोड स्थित सेंट्रल वेयरहाउस से मजदूरी कर वापस अपने घर जा रहे थे। यात्रा शुरू करने के थोड़ी देर बाद आईटीआई के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने मोटर बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां पर उसका इलाज जारी है। वही टीआई शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि इस घटना के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गयाहै। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

इधर इससे पहले प्रदेश के गुना जिले में एक बार फिर सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी| जबकि 13 लोग घायल हो गए थे| जिले में इससे पहले बुधवार-गुरुवार रात को एक कंटेनर और बस में जोरदार टक्कर हुई थी| इस हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई थी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews