ग्वालियर में Poisonous Liquor पीने से दो की मौत, चार अस्पताल में भर्ती, प्रशासन सतर्क

ग्वालियर में Poisonous Liquor पीने से दो की मौत, चार अस्पताल में भर्ती, प्रशासन सतर्क

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) के पड़ोसी जिले भिंड के लहार में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से बुधवार को पांच लोगों की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि ग्वालियर जिल में भी जहरीली शराब  (Poisonous Liquor) पीने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं। भर्ती कराये गए लोगों की आँख की रोशनी प्रभावित हुई है। सूचना के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

ये भी पढ़ें – Morena News: गमी में शरीक होने जा रहे थे लोग, रास्ते मे गाड़ी पलटने से भाई बहन की मौत, तीन लोग घायल

ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के चंदू पूरा गांव में एक बार फिर जहरीली शराब (Poisonous Liquor) ने तांडव किया।  ग्वालियर नगर निगम के वार्ड नंबर 62 में आने वाले इस क्षेत्र में रहने वाले पूर्व जनपद सदस्य भाजपा नेता चौधरी जबर सिंह ने  बताया कि होली पर कुछ लोगों ने शराब पी जिसमें से एक की मौत गांव में हो गई तो सब घबरा गए।  शराब पीने वालों को दिखाई कम देने लगा तो अस्पताल भागे जहाँ एक की और मौत हो गई जबकि चार लोगों को जयारोग्य  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल जबर सिंह दो लोग प्रदीप परिहार और विजय परिहार की मौत हो गई है जबकि चार लोग बंटी रजक, तेजसिंह रजक,  राकेश माहौल और चंद्रपाल अस्पताल में भर्ती है इन्हें कम दिखाई दे रहा है।

सूचना पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी जयारोग्य अस्पताल पहुँच गए। उन्होंने मीडिया को जाँच की बात कहकर कुछ नहीं बताया । उधर प्रशासन अस्पताल में हुइ केवल एक की मौत की बात कह रहा है उसका कहना है दूसरे की मौत का क्या कारण है ये जाँच में सामने आएगा।

बहरहाल चंबल अंचल के मुरैना में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से हुई 27 लोगों की मौत के घाव अभी तक भर नहीं पाए थे कि एक बार फिर भिंड और ग्वालियर में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। होली पर लोगों ने जमकर शराब पी। शराब का असर ये हुआ कि कुछ लोगों की जान चली  और कुछ जिंदगी  और मौत के बीच झूल रहे हैं। अस्पताल में भर्ती लोगों की आँखों की रौशनी पर असर पड़ा है   ये शराब कहा से आई , ये कितनी जहरीली थी ये जाँच का विषय है लेकिनभिंड और  ग्वालियर में दो दिन के अंतराल में पांच लोगों की मौत हो गई और 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews