Morena News: गमी में शरीक होने जा रहे थे लोग, रास्ते मे गाड़ी पलटने से भाई बहन की मौत, तीन लोग घायल

morena accident

 मुरैना, संजय दीक्षित। मुरैना (morena) से एक दर्दनाक सड़क हादसे (road accident) की खबर सामने आ रही है। कैलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमएस रोड स्थित कलावती पेट्रोल पंप के सामने अचानक एख गाड़ी का टायर(tyre) फट गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित (uncontrollable vehicle) होकर पलटी गई। इस गाड़ी में सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत (death) हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल (injured) हो गए। सभी घायलों को कैलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है

morena, accident

morena accidentmorena, accident

जानकारी के अनुसार श्योपुर से करीब 5 लोग रिशतेदार के घर गमी में शरीक होने के लिए आगरा के लिए जा रहे थे ।उसी दौरान कैलारस के पास कलावती पेट्रोल पंप के पास गाड़ी का टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में तबस्सुम पति नूहि ख़ान उम्र 40 वर्ष निवासी मुरैना की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तनवीर ख़ान पिता शराफत अली उम्र 34 वर्ष निवासी श्योपुर की अस्पताल में मौत हो गयी ।इस हादसे में भाई-बहन की मौत हो गयी। वहीं उनके साथ पिता आजाद उम्र 45 बर्ष, अमन पिता सिराजुद्दीन उम्र 23 वर्ष , फिरोज पिता सैफ़ुद्दीन उम्र 35 वर्ष सभी निवासी श्योपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें… जेपी हॉस्पिटल में फिर बड़ी लापरवाही आई सामने, कोरोना संक्रमित मरीज की Dead Body सौंपी परिजन को

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से कैलारस अस्पताल लाया गया। जहाँ सभी को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। कैलारस थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है ।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews