स्लोवाकिया : सड़क पर भिड़ी दो मॉडल, जमकर चले लात-घुसे

स्लोवाकिया : सड़क पर भिड़ी दो मॉडल, जमकर चले लात-घुसे

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्लोवाकिया में एक नाइटक्लब के बाहर दो मॉडल कुछ कहासुनी के बाद मारपीट पर उतर आई। जिसके बाद उनका मारपीट करते हुआ वाला वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस घटना के दौरान मॉडल्स के कपड़े भी फट गए।

ब्रिटेन की रहने वाली दोनों मॉडल क्रिस्टल फोस्टर (Crystal Foster) और बेथ एडम्स (Beth Adams) को स्लोवाकिया के नाइटक्लब में फीस देकर एक इवेंट के लिए आमंत्रित किया गया था।

लेकिन इवेंट के बाद दोनों को नाइटक्लब के बाहर सड़क पर मारपीट करते हुए देखा गया। वीडियो में दोनों मॉडल एक-दूसरे को लात मारते, थप्पड़ जड़ते, घूंसे मारते और बाल खींचते हुए नजर आईं।

बताया जा रहा है दोनों ब्रिटिश मॉडल इससे पहले अच्छी दोस्त रही है। क्रिस्टल ने प्लेबॉय मैगजीन के लिए भी मॉडलिंग भी की है। क्रिस्टल के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 10 हजार फॉलोअर्स हैं।

क्रिस्टल ने कहा कि क्लिप वायरल होने के बाद वह शर्मिंदा हैं, लेकिन वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि झगड़ा तब शुरू हुआ जब स्लोवाकियाई क्लब के बाउंसरों द्वारा उन्हें छेड़ा गया था।

दोनों के बीच हुई इस भिड़ंत में बेथ का फोन टूट गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews