UGC NET : यूजीसी नेट परीक्षा की तारीखों का ऐलान, यहां देखें पूरी डिटेल्स

UGC NET RESULT 21-2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लंबे इंतजार के बाद  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency- NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2020 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस साल UGC NET की परीक्षा 2 मई से शुरू होगी। यूजीसी नेट दिसंबर 2020 (मई 2021 चक्र) के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) की प्रक्रिया आज 2 फरवरी 2021 से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की यूजीसी नेट परीक्षा पोर्टल (UGC NET Examination Portal) ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना आवेदन सबमिट कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च 2021 तक चलेगी।

इसकी जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Education Minister Ramesh Pokhiryal Nishank) ने ट्वीटर के माध्यम से दी है।  शिक्षा मंत्री (Education Minister )की ओर से जारी नोटिस के अनुसार  जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए एग्जाम मई महीने में होगी। यूजीसी-नेट की परीक्षा (UGC-NET Exam Date) 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 14 और 17 मई को कराई जाएगी।

आवेदन के समय अनारक्षित उम्मीदवारों 1000 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन सबमिट करना होगा। वहीं, जनरल कटेगरी के ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि, एससी, एसटी और ट्रांसजेंडर कटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।

बता दे कि देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (National eligibility test) का आयोजन वर्ष में दो बार, आमतौर पर जून और दिसंबर में किया जाता है, लेकिन कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के चलते वर्ष 2020 में जून की परीक्षा देरी के चलते 16 सितंबर से 18 सितंबर और 21 सितंबर से 25 सितंबर को हुई थी। वही जून परीक्षा की देरी के चलते यूजीसी नेट दिसंबर 2020 परीक्षा के आयोजन में भी देरी हुई है, लेकिन अब इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews