UNEMPLOYMENT: बेरोजगारों पर पुलिस की लाठी, बलपूर्वक खदेड़ा, दर्जनों गिरफ्तार

UNEMPLOYMENT: बेरोजगारों पर पुलिस की लाठी, बलपूर्वक खदेड़ा, दर्जनों गिरफ्तार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश-प्रदेश में दिनों दिन बढ़ती बेरोजगारी (Unemployment) को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है, सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बेरोजगार संघ के युवाओं (Youth) ने प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान ही कांग्रेस के कुछ नेता भी पहुंच गए और उन्हें पुलिस लाठीचार्ज की खुलकर निंदा की और सरकार को घेरा।

दरअसल, आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर युवा बेरोजगार संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया।युवा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए थे और हंगामा करने लगे।पुलिस ने युवाओं से कहा कि आप लोग इस जगह पर प्रदर्शन नहीं कर सकते, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की जब वे नही माने तो लड़के-लड़कियों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस भर्ती परीक्षा से वंचित उम्मीदवारों के प्रदर्शन को रोकने के लिये पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज भी कर दिया।करीब 50 से अधिक लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी ।

इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस नेताओं संग मौके पर पहुंच गए और पुलिस के इस रवैए की कड़ी निंदा की। कांग्रेस ने युवाओं का पूरा समर्थन करते हुए रोजगार की मांग की। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने प्रशासन पर लाठीचार्ज कर युवाओं को घायल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवा शांतिपूर्ण ठंग से प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वाले थे। पुलिस प्रशासन ने उनपर लाठी चलाई, हम लोग भी इस प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

बेरोजगार युवा संघ का कहना है कि कांग्रेस सरकार में पुलिस विभाग में भर्ती निकाली गई थी बाद में उस पर भी रोक लगा दी गई और अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। युवा संघ आज अपनी कई तरह की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

https://twitter.com/pcsharmainc/status/1301782555570528257

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews