केंद्रीय गृहमंत्री “अमित शाह” कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

केंद्रीय गृहमंत्री “अमित शाह” कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट 

चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस(Corona virus) पूरी दुनिया में अपने पांव पसार चुका है। भारत भी इसके संक्रमण से अछूता नहीं रहा है। कई राजनीतिक नेताओं के इस संक्रमण की चपेट में आने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह(Union Home Minister and BJP leader Amit Shah) कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बीजेपी नेता अमित शाह(Amit Shah) में कोरोना लक्षण दिखने के बाद शनिवार को उन्होंने अपने सैंपल जांच(Sample Test) के लिए दिए थे। जिसके बाद रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव(Report positive) आई है।

दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। वही शाह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह ने ट्वीट करते हुए बताया की कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर उन्होंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीँ उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर वो अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संपर्क में आये लोगों से अनुरोध किया है कि वो स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्‍यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहाँ उनके साथ कुछ लोगों ने मंच शेयर किया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews