University Exam: छात्रों के समर्थन में आये नकुलनाथ, सरकार से की ये मांग

University Exam: छात्रों के समर्थन में आये नकुलनाथ, सरकार से की ये मांग

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में लगातार बढ़ रहे कोरोना(corona) संक्रमण के बीच शिवराज सरकार(shivraj government) ने ये तय किया है कि मध्यप्रदेश में कॉलेज(college) में छात्रों को जनरल प्रमोशन(general promotion) नहीं मिलेगा। वहीँ परीक्षाओं को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया था कि 29 जून से 31 जुलाई के बीच यूनिवर्सिटी(university) की परीक्षा ली जाएगी। जिसके बाद छात्रों ने सोशल मीडिया(socialmedia) के जरिये जनरल प्रमोशन की मांग की थी जिसके बाद अब नकुलनाथ(nakulnath) भी प्रदेश के विद्यार्थियों के समर्थन में आ गए हैं उन्होंने छात्रों की मांग को जायज़ बताते हुए कहा है कि शासन को बच्चों को जनरल प्रमोशन दिया जाना चाहिए।

दरअसल बुधवार को ट्वीट(tweet) करते हुए सांसद नकुलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj singh chouhan) कोरोना संक्रमण काल मे मध्यप्रदेश के छात्रों द्वारा लगातार जनरल प्रमोशन की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में छात्रों की यह मांग जायज है। इसलिए मैं भी आपसे इस पत्र के माध्यम से निवेदन करता हूँ कि कॉलेजों में जनरल प्रमोशन दिया जाएं। उन्होंने कहा कि इस गंभीर परिस्थिति में छात्रों की मांग सही है। बता दें कि कोरोना महामारी(corona pandemic) और लॉकडाउन(lockdown) की वजह से यूनिवर्सिटी और कालेजो की परीक्षाएं नहीं आयोजित हो पाई हैं। जिसके कारण प्रदेश के करीब 20 लाख छात्रों के भविष्य अधर में लटके हुए हैं।दूसरी तरफ कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले भी सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने UG-PG EXAM और 12th हायर सेकेंडरी के बचे हुए पेपर कराने का फैसला लिया है। तारीखें घोषित कर दी गई है। कोरोना संकट के बीच सरकार के इस फैसले का विरोध तेज हो गया था| सोशल मीडिया पर #GeneralPromotionToMPStudents ट्रेंड कराया जा रहा था| उनका कहना है कि यदि परीक्षा कक्ष में बैठने के कारण कोरोनावायरस का इंफेक्शन हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। जिसके बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश के भांजे-भांजियों की सबसे ज़्यादा चिंता मुझे है! जिसने अपना जीवन ही उनके लिए समर्पित कर दिया हो, वह यह कभी नहीं चाहेगा कि उसके बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ करे। परिस्थितियाँ विपरीत हैं, लेकिन हमने भी चुनौती को अवसर में बदलने का निर्णय लिया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews