UniversityExam2020: तकनीकी शिक्षा विभाग ने की परीक्षाओं की डेटशीट जारी

UniversityExam2020: तकनीकी शिक्षा विभाग ने की परीक्षाओं की डेटशीट जारी

भोपाल।

शिवराज सरकार(Shivraj government) के सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन(General promotion) की घोषणा के बाद यूजीसी(UGC) द्वारा अंतिम सेमेस्टर(Last semester) के छात्रों की परीक्षाएं 30 सितंबर तक कराने के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके बाद अब प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग(Technical education department) ने अपनी परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी(Examination schedule released) कर दिए है। परीक्षा कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान((Chief Minister Shivraj Singh Chauhan)की स्वीकृति मिलने के बाद जारी किए गए हैं। जिसके तहत अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा 24 अगस्त से 14 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

दरअसल अंतिम वर्ष के छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए ऑनलाइन परीक्षा के आयोजन के निर्देश के बाद अब तकनीकी शिक्षा विभाग ने डेटशीट जारी कर दी है। जिसके तहत छात्रों की परीक्षाएं 24 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक जारी रहेगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी।वही जो छात्र ऑनलाइन परीक्षा में सम्मिलित होने में असमर्थ रहेंगे उनके लिए बाद में विशेष परीक्षा का आयोजन भी किया गया है। जिसके लिए तारीख की घोषणा की जा चुकी है। विशेष परीक्षाओं का आयोजन 15 से 23 सितंबर के बीच किया जाएगा।

इसी के साथ छात्रों के सर्वव्यापी हित एवं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अन्य सेमेस्टर 2 से सेमेस्टर 7 के विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन एवं गत वर्ष में उनके प्रदर्शन के आधार पर आगामी कक्षा में प्रोन्नत करने का निर्णय लिया गया है। वही सेमेस्टर 3, 5 और 7 के विद्यार्थियों के लिए नियमित ऑनलाइन कक्षाएं 17 अगस्त से प्रारंभ की जाएगी। बता दे कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य शासन ने सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देने का निर्णय किया था। जिसके बाद यूजीसी द्वारा निर्देश जारी कर फाइनल सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षाएं लेने की बात कही गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews