नगरीय निकाय चुनाव : उम्मीदवार चयन के लिए कांग्रेस ने तय किया यह फार्मूला

कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) में मिली हार के बाद कांग्रेस (Congress) में बड़े बदलाव की चर्चा थी, लेकिन फिलहाल यह मामला आगे खिसकने की संभावना है| पार्टी का पूरा फोकस अब नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) पर है| कांग्रेस ने चुनावी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। 15 महीने में ही सरकार गिरने का नुकसान झेल रही कांग्रेस इस बार कोई गलती नहीं करना चाहती, इसलिए निकाय चुनाव में टिकट (Ticket) के लिए फार्मूला तय किया गया है|

कांग्रेस में इस बार उम्मीदवारों का चयन जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) की सिफारिश के आधार पर किया जाएगा। टिकट वितरण में बड़े नेताओं को दबाव को कम करने के लिए प्रत्याशी चयन का अधिकार जिला स्तरीय समिति को दिया जा रहा है| वहीं उम्मीदवारों की जीत के लिए पार्टी पूरी ताकत झोंकेगी, बड़े नेता भी पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में सड़कों पर नजर आएंगे| कार्यकर्ता का पार्टी के प्रति समर्पण पिछले चुनावों में काम देखकर उम्मीदवारों का फैसला होगा|

कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है| प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक 16 से 19 दिसंबर तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे जिलों में बैठकें करेंगे। उम्मीदवारों का चयन को लेकर हर जिले में अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। कमेटियां सहमति के आधार पर पैनल की जगह एक नाम तय करके औपचारिक घोषणा के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजेगी| पार्षद से लेकर नगरपालिका अध्यक्ष और महापौर के टिकट के दावेदारों का रिपोर्ट कार्ड जिला कांग्रेस कमेटी बनाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews