“कमलनाथ” का Video संदेश- अयोध्या राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं, यह सिर्फ भारत में ही संभव

“कमलनाथ” का Video संदेश- अयोध्या राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं, यह सिर्फ भारत में ही संभव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

देश के बहुचर्चित राम मंदिर पर जहां एक तरफ कांग्रेस पर हमेशा से सवालिया निशान रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस पर अब तक स्पष्ट नजरिया पेश करने में पीछे रही है। इसी बीच अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राम मंदिर पर अपनी राय रखी है। कमलनाथ ने कहा है कि हर भारतवासी की सहमति से मंदिर का निर्माण हो। उसका मैं स्वागत करता हूं। इसलिए मैं अयोध्या के राम मंदिर निर्माण का स्वागत कर रहा हूं।

दरअसल वीडियो संदेश जारी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि देशवासियों को बहुत दिनों से मंदिर के निर्माण की आकांक्षा थी और अब मंदिर निर्माण हो रहा है। मै अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूँ। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है। जय श्री राम

बता दें कि लंबे समय तक अपने हक की लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया जा रहा है। भूमि पूजन 5 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संभव होगा। इसके लिए मध्यप्रदेश की नर्मदा का जल और महाकाल मंदिर का बस में पहले ही अयोध्या पहुंच चुका है। अब देर से ही सही लेकिन कमलनाथ का राम मंदिर को लेकर बयान सामने आया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews