देश के बंटवारे और कांग्रेस को अयोग्य घोषित करने की मांग का Video Viral, आरोपी सलाखों के पीछे

देश के बंटवारे और कांग्रेस को अयोग्य घोषित करने की मांग का Video Viral, आरोपी सलाखों के पीछे

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

उपचुनाव से पहले सियासत गर्माने लगी है। कुछ लोग इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने लगे हैं। एक भड़काऊ वीडियो सोशल पर इसी दरमियान जारी हुआ जिसमें एक युवक भाजपा की टोपी पहनकर चुनाव आयोग से कांग्रेस को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं ऐसा नहीं होने पर वो देश के बंटवारे की मांग कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में युवक किसी भी राजनैतिक दल का पदाधिकारी नहीं निकला है।

प्रदेश में 24 सीटों पर निकट भविष्य में उपचुनाव होने हैं जिसकी तैयारी राजनैतिक दल कर रहे हैं। पार्टियां अपने अपने स्तर पर मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचा रही हैं ऐसे में ग्वालियर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता है। वीडियो में मैसेज देते युवक का नाम दलवीर पटेल बताया गया है वो वीडियो में भाजपा के चुनाव चिन्ह वाली भगवा टोपी पहनकर का रहा है कि “कांग्रेस पार्टी राजधर्म का पालन करे। घोषणा पत्र में किये गए वादों को उसने पूरा नहीं किया इसलिए मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावो में नहीं लड़ने का वो स्वयं निर्णय ले । और यदि कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ती है तो चुनाव आयोग उसपर रोक लगाए। और यदि चुनाव आयोग ने ऐसा नहीं किया और कांग्रेस चुनाव लड़ी तो मुझे ऐसे कमजोर लोकतंत्र वाले देश में नहीं रहना। मुझे इस देश का बंटवारा चाहिए। एक अलग देश चाहिए। चाहे वो किसी भी कीमत पर क्यों ना मिले। उसके लिए मुझे अपना खून भी क्यों ना बहाना पड़े। लेकिन मैं इस देश में रहना पसंद नहीं करूँगा। 57 मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता। युवक ने लोकतंत्र मुर्दाबाद लिखकर वोट नहीं देने की अपील करते हुए बंदूक के साथ अपना फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्टर भी वायरल किये है ।।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा कराई FIR

वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राघवेंद्र शर्मा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हैं कहा कि राष्ट्रद्रोह की बात कर रहा भाजपा कार्यकर्ता भाजपा की ओछी मानसिकता को बताता है । लेकिन कांग्रेस देश का भाईचारा और सद्भावना बिगड़ने नहीं देगी। ये वीडियो भाजपा का चेहरा उजागर कर रहा है। उधर शिकायत के बाद पुकीस तत्काल एक्शन में आई और युवक का पता ठिकाना पता कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस की चेतावनी सोशल मीडिया पर भड़काऊ बात की तो भुगतनी होगी सजा

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान दलवीर पटेल निवासी वायुनगर के रूप में हुई। महाराजपुरा थाना पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि युवक का वीडियो भड़काऊ है उकसाने वाला है और वर्ग संघर्ष पैदा करने वाला है। युवक के खिलाफ धारा 153,505, और 125 IPC के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएसपी के मुताबिक प्रारंभिक जाँच पड़ताल में युवक किसी भी राजनैतिक दल का सदस्य नहीं पाया गया है वो सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहता है अटेंशन सीकर है इसलिए उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करेगा वो बचेगा नहीं। सख्त एक्शन होगा हमारी आईटी सेल मुस्तैद है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews