विद्या बालन ने ठुकराई मंत्री संग डिनर की पेशकश, अफसर ने रोक दी यूनिट की गाड़ी! कांग्रेस हुई हमलावर

विद्या बालन ने ठुकराई मंत्री संग डिनर की पेशकश, अफसर ने रोक दी यूनिट की गाड़ी! कांग्रेस हुई हमलावर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में फिल्म की शूटिंग कर रही अभिनेत्री विद्या बालन (Vidhya Balan) द्वारा मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) की डिनर (Dinner) की पेशकश ठुकराने की खबरें सामने आने के बाद कांग्रेस, प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है| कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्री विद्या बालन ने मंत्री के डिनर की पेशकश ठुकरा दी तो उन्होंने उनकी फिल्म ’शेरनी’ की शूटिंग रोकने का प्रयास किया| यह मामला 8 और 9 नवंबर का है|

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा-प्रदेश को शर्मशार करने वाले वनमंत्री को मंत्रीमंडल से बाहर करे मुख्यमंत्री। प्रदेश में फ़िल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देकर कमलनाथ सरकार ने प्रदेश की छवि को विश्व स्तर पर पहुँचाने का काम किया था , वही शिवराज सरकार के वनमंत्री विजय शाह मध्यप्रदेश की छवि ख़राब करने का काम कर रहे है। मंत्री विजय शाह की करतूत से मध्यप्रदेश शर्मिंदा, अभिनेत्री विद्या बालन ने ठुकराई मंत्री की डिनर पेशकश तो प्रोडक्शन यूनिट की गाड़ियाँ रूकवाई..!

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा-फ़िल्म अभिनेत्री विद्या बालन के डिनर के लिये मना करने पर पूर्व से ही अपने आचरण के लिये चर्चित वनमंत्री के आदेश पर फ़िल्म की शूटिंग में बाधा पहुँचाने का कार्य किया गया। आख़िर मंत्री जी अभिनेत्री के साथ डिनर क्यों करना चाहते थे ? इस तरह के कृत्यों से प्रदेश की छवि ख़राब हुई है। शिवराज जी, महिला अपराधों में नंबर वन बन रहे मध्यप्रदेश में आपके मंत्री की ये घृणित सोच नैतिक पतन का चरम है।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1332585836295057408

दरअसल, अभिनेत्री विद्या फिल्म शेरनी की शूटिंग के सिलसिले में बालाघाट आई थीं। विद्या बालन की फिल्म शेरनी की शूटिंग बालाघाट में चल रही थी। शूटिंग के लिए 20 अक्टूबर से 21 नवंबर तक की मंजूरी ली गई थी। मीडिया में चल रही ख़बरों के मुताबिक, इसी दौरान वन मंत्री ने विद्या बालन से मिलने की इच्छा जताई और दोनों की मुलाकात आठ नवंबर को सुबह 11 से 12 बजे के बीच तय हुई। दोनों के बीच मुलाकात हुई और इसी दौरान मंत्री ने उन्हें डिनर के लिए आमंत्रित किया। क्योंकि विद्या बालन महाराष्ट्र के गोंदिया में रुकी हुई थीं और वन मंत्री भरवेली खदान के रेस्ट हाउस में इसलिए उन्होंने डिनर का आमंत्रण अस्वीकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है इससे मंत्रीजी नाराज हो गए| दूसरे दिन जब फिल्म से जुड़े लोग आम दिनों की तरह वहां पहुंचे तो साउथ DFO जीके बरकड़े ने प्रोडक्शन यूनिट की गाड़ियां रोक दीं। इसको लेकर अब कांग्रेस ने मंत्री शाह की घेराबंदी शुरू कर दी है| कांग्रेस का कहना है कि इस व्यवहार के लिए विजय शाह को माफी मांगनी चाहिए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews