शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर क्या बोले भार्गव, देखें वीडियो

शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर क्या बोले भार्गव, देखें वीडियो

भोपाल। मध्य प्रदेश (MP) में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj cabinet expansion) कब होगा, देरी का काऱण क्या और कौन कौन मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये तमाम सवाल इन दिनों चर्चा के विषय बने हुए है, ऐसे में पूर्व नेता प्रतिपक्ष औऱ भाजपा के दिग्गज नेता गोपाल भार्गव (Former Leader of Opposition Gopal Bhargava) का बडा बयान सामने आया है। भार्गव का कहना है कि ये विषय मुख्यमंत्री और हाईकमान का है, किसी कारण से मंत्रिमंडल विस्तार रुका होगा, लेकिन जल्द ही कारण दूर होंगे ।

वही प्रेमचंद गुड्डू और उनके बेटे की कांग्रेस में वापसी को भार्गव ने हास्यास्पद बताया । भार्गव ने कहा कि नेताओं के लिए पार्टियां बदलना अब कपड़े बदलना जैसा हो गया है, ऐसे लोग राजनीति को अशुद्ध कर रहे हैं, इसी के कारण लोगों के मन में राजनीति के प्रति नफरत का भाव हो रहा है।

प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री से मुलाकात को लेकर कहा कि ये मुलाकात एक बहाना है, प्यार का सिलसिला पुराना है। वही तबियत खराब होने की बात को कोरी अफवाह बताते हुए कहा कि जिस दिन मेरा स्वास्थ्य खराब हो जाएगा, उस दिन पूरे हिंदुस्तान का स्वास्थ्य खराब हो जाएगा।

बता दे कि दो जून को शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है। चुंकी मुख्यमंत्री (chief minister) शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने सोमवार का दिन रिजर्व रखा है ऐसे में कयास लगना शुरु हो गए है कि वे इस दिन दिल्ली (delhi) जा सकते हैं। जहां केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करके नामों के ऊपर अंतिम मुहर लग सकती है।इसमें यह तय माना जा रहा है कि कमलनाथ (kamalnath) सरकार में मंत्री रहे इमरती देवी ,प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिसोदिया ,प्रभु राम चौधरी को तो मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी ही। साथ ही साथ सिंधिया एक अन्य समर्थक पूर्व विधायक रणवीर सिंह जाटव को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।वही बीजेपी नेताओं पर संशय बना हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews