BJP में जाने की अटकलों का पूर्व विधायक ने किया खंडन

BJP में जाने की अटकलों का पूर्व विधायक ने किया खंडन

भिण्ड। गणेश भारद्वाज।

पूर्व कांग्रेस विधायक और दिवंगत नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत कटारे ने अपने भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। कटारे का कहना है कि मेरे पूज्य पिताजी जिस पार्टी में थे मैं सदैव उसी पार्टी में ही रहूंगा। उन्होंने एक वीडियो जारी के माध्यम से कहा कि आने वाले उपचुनाव के बाद प्रदेश में बनेगी फिर से कमलनाथ सरकार।

पूर्व विधायक हेमन्त ने यह भी कहा कि हम तो भाजपा में नहीं जा रहे लेकिन भाजपा के अनेक नेता कमलनाथ जी के संपर्क में हैं। जो जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस देख जोरदार आंदोलन करेगी जिसमें कांग्रेस नेताओं पर भाजपा नेताओं के इशारे पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने का विरोध किया जाएगा उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद प्रदेश की तस्वीर बदलेगी और एक बार फिर से श्री कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews