‘जय श्रीराम’ के नारे लगे तो मोदी के मंच पर नाराज हुईं ममता बनर्जी, बोलीं- बुलाकर बेइज्जत करना ठीक नहीं

ममता बनर्जी

कोलकाता, डेस्क रिपोर्ट| नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (Subhash Chandra Bos Jayanti) पर शनिवार को कोलकाता (Kolkata) के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) नाराज हो गई| कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सामने ममता बनर्जी जय श्री राम के नारे लगने के बाद नाराज हो गईं। यहां पर उन्होंने भाषण देने से इनकार कर दिया| उन्होंने कहा किसी को आमंत्रित करने के बाद इस तरह से अपमान नहीं किया जाना चाहिए|

दरअसल, कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए जैसे ही ममता बनर्जी मंच पर आगे बढ़ीं तो कुछ लोगों ने नारेबाजी कर दी। इससे वो नाराज हो गई और बोलने से इनकार कर दिया। ममता ने बमुश्किल एक मिनट का भाषण दिया और मंच से नीचे उतर गईं। एक तरफ जयश्री राम तो दूसरी तरफ भारत माता की जय के नारे लग रहे थे| इस पर ममता बनर्जी ने कहा कि अगर आपने किसी को बुलाया है, आमंत्रित किया है तो इस तरह किसी की बेइज्जती या अपमान नहीं किया जा सकता है|

ममता ने कहा कि सरकार के कार्यक्रम की गरिमा होनी चाहिए। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। मैं तो प्रधानमंत्री जी की आभारी हूं, कल्चरल मिनिस्ट्री की आभारी हूं कि आप लोगों ने कोलकाता में प्रोग्राम बनाया. लेकिन किसी को आमंत्रित करके, किसी को निमंत्रित करके उसका अपमान करना आपको शोभा नहीं देता, मैं इस पर विरोध जताते हुए यहां नहीं बोलूंगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews