Hindi News

जब जनता के सामने घुटनों पर बैठ गए शिवराज, वीडियो हो रहा वायरल

Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) सरकार का भविष्य तय करेंगे, वहीं इस चुनाव के परिणाम पर कई दिग्गजों का भविष्य भी दांव पर है| यह चुनाव बीजेपी (BJP) के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) प्रत्याशियों की जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है| एक सभा में तो शिवराज सिंह घुटनों पर आ गए, उन्होंने जनता के सामने घुटनों पर बैठकर वोट मांगा| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

दरअसल, मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज ने मंच से कहा कि आज मेरा दिल कर रहा है कि शिवराज यहां बैठकर, शीश झुकाकर मंदसौर और नीमच की जनता को प्रणाम कर और कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद दूँ| इसके बाद शिवराज ने मंच पर घुटनों पर बैठकर हाथ जोड़कर प्रणाम किया| इस दौरान जमकर तालियां बजने लगी और नारे लगने लगे|

सीएम शिवराज के इस तरह घुटनों पर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| इसको लेकर कांग्रेस जहां निशाना साध रही है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इसी सरलता और सहजता के कारण ही शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews