दिग्विजय ने क्यों कहा- “जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा”

दिग्विजय ने क्यों कहा- “जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा”

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जब मैं चुनाव लड़ रहा था तो मैंने आपसे वादा किया था चुनाव जीतूं या हारूं, मैं हमेशा आपकी सेवा करूंगा। आज जब पूरी दुनिया कोरोना के प्रकोप से जूझ रही है, ऐसे संकट के समय मैं आपके साथ खड़ा हुआ हूं। इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह ने लोगों की मदद के लिये अपने कार्यालय का नंबर तक मुहैया कराया है। उन्होने एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर आपको सीएम हैल्पलाइन से मदद नहीं मिलती है तो मेरे दफ्तर में फोन कीजिये, मैं आपकी मदद के लिये हर समय उपलब्ध हूं।

दिग्विजय सिंह ने अपने वीडियो में कहा है कि कोरोना से बचने के लिये स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करें और केंद्र व राज्य सरकार का सहयोग करें। उन्होने ये भी कहा कि आवश्यकता होने पर सीएम हैल्पलाइन नंबर 181 और स्वास्थ्य हैल्पलाइन नंबर 104 पर फोन करें और अगर आपको वहां से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है तो मैं अपना लैंडलाइन नंबर आपको दे रहा हूं, मेरे कार्यालय में काम करने वालों के नाम और नंबर दे रहा हूं। आप यहां संपर्क करे और मैं जितना संभव होगा आपकी मदद को तत्पर हूं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews