क्या मध्य प्रदेश में पटाखों पर लगेगा प्रतिबन्ध, मुख्यमंत्री ने दिया यह जवाब

क्या मध्य प्रदेश में पटाखों पर लगेगा प्रतिबन्ध, मुख्यमंत्री ने दिया यह जवाब

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| देशभर में लगातार बढ़ते प्रदूषण (Pollution) और कोरोना (Corona) के मद्देनजर कई राज्यों में पठाखे फोड़ने पर प्रतिबन्ध (Ban On Crackers) की खबरे सामने आ रही है| ऐसे में मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में भी यह चर्चा शुरू हो गई है क्या दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबन्ध लगाया जाएगा| इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने साफ़ कर दिया है कि प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हाँ, लेकिन चीनी पटाखों पर प्रतिबंध ज़रूर है।

दरअसल, दिवाली नजदीक आते ही प्रदुषण के खतरे को देखते हुए देश भर में पटाखों को लेकर अलग अलग तरह के प्रतिबन्ध की चर्चा होने लगी है| कुछ राज्यों ने तो पटाखे, आतिशबाजी को बैन कर दिया है| दिल्ली में प्रदुषण को लेकर स्थिति अधिक ख़राब है, अन्य राज्यों में भी प्रदुषण का स्तर चिंताजनक है| वहीं कोरोना के मद्देनजर भी पटाखों पर प्रतिबन्ध की बातें सामने आ रही है| ऐसे में मध्य प्रदेश में लोग पटाखों के प्रतिबन्ध पर असमंजश में हैं| लेकिन सीएम शिवराज ने ट्विटर पर यह साफ़ कर दिया है कि प्रदेश में पटाखों पर कोई बैन नहीं है| सिर्फ चीनी पटाखों और देवी देवताओं की फोटो युक्त पटाखों पर प्रतिबंद किया गया है|

मध्य प्रदेश खुशियों का प्रदेश, पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं
सीएम शिवराज ने ट्विटर पर एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा-मध्यप्रदेश ख़ुशियों का प्रदेश है। यहाँ पर हम ख़ुशियों पर कभी भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाते। Smiling face with smiling eyes प्रदेश में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हाँ, लेकिन चीनी पटाखों पर प्रतिबंध ज़रूर है। आप भगवान राम के अयोध्या लौटने की ख़ुशी मनाये, पटाखे जलाये एवं धूम-धाम से दिवाली मनाये!| उन्होंने आगे लिखा-हाँ, और एक ज़रूरी बात…पटाखे जलाते वक्त ये बात का ज़रूर ध्यान रखिएगा की किसी भी देवी-देवता के तस्वीर वाले पटाखे न बेचे और ख़रीदे। उस पर पूर्णतः प्रतिबंध है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews