क्या दिल्ली जाएंगे कमलनाथ, हाईकमान सौंप सकता है बड़ी जिम्मेदारी

क्या दिल्ली जाएंगे कमलनाथ, हाईकमान सौंप सकता है बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) के परिणाम के बाद कांग्रेस (Congress) में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है| वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) के दिल्ली लौटने के कयास लगाय जा रहे हैं| इन चर्चाओं को लगातार बल मिल रहा है| कमलनाथ राष्ट्रीय कांग्रेस में जाएंगे या प्रदेश की कमान संभालते हुए मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की राजनीति में सक्रिय रहेंगे, इसको लेकर नेताओं के बीच चर्चा गर्म है| इस बीच पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा (Sajjan Verma) के बयान से सियासत गरमा गई है|

कमलनाथ के राष्ट्रीय कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बयान सामने आया है| वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और मोतीलाल बोरा के निधन के बाद पार्टी में सीनियर नेताओं की कमी महसूस हो रही है| ऐसे में संगठन के शीर्ष नेतृत्व को उनकी जरूरत है। जिसे लेकर दिल्ली में उन्हें संगठन की बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के मुताबिक कमलनाथ के दिल्ली और एमपी में रहने का फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना है। हम चाहते हैं कमलनाथ मध्य प्रदेश में ही रहे|

इससे पहले हाल ही में छिंदवाड़ा में एक सभा के दौरान कमलनाथ के एक बयान को उनके सन्यास लेने से जोड़ा गया था| उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि अब वह आराम करना चाहते हैं| छिंदवाड़ा की जनता यदि चाहेगी तो वह संन्यास ले लेंगे| कमलनाथ ने कहा था कि उन्हें पद की लालसा नहीं है और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है| बीजेपी ने इस बयान को कमलनाथ के सन्यास लेने का संकेत बताया था| हालाँकि कमलनाथ और अन्य कई नेता कह चुके हैं कि वो यही रहेंगे और 2023 का चुनाव पूरी ताकत से लड़ेंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews